ताजा खबर

बंगलादेश में तनाव के बीच बीजीबी की बड़ी तैनाती: ढाका व सात जिलों में 108 प्लाटून उतारे, गोपालगंज में सबसे ज्यादा बल

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 26, 2026

ढाका/नई दिल्ली: बंगलादेश में हालिया विरोध प्रदर्शनों, आगजनी और देसी बम विस्फोटों जैसी घटनाओं के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। बीजीबी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि ढाका सहित आठ जिलों में कुल 108 प्लाटून तैनात किए गए हैं, जबकि चार अतिरिक्त प्लाटून को आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 56 प्लाटून गोपालगंज में लगाए गए हैं। इसके अलावा सावर और आशुलिया में 18, गाजीपुर में 18, नारायणगंज में छह, चटगांव में तीन, मैमनसिंह के भालुका में दो और कॉक्स बाजार में एक प्लाटून की तैनाती की गई है।

यह कदम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर स्वदेश लौटने की घोषणा के बाद उपजे राजनीतिक तनाव और अशांति की आशंकाओं के बीच उठाया गया है। अधिकारियों ने सीमावर्ती मार्गों के जरिए अवैध हथियारों और विस्फोटकों की संभावित तस्करी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है तथा सीमा निगरानी तेज की गई है। गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत बीजीबी के जवान औद्योगिक क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास स्थानीय प्रशासन व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। साथ ही, बीजीबी मुख्यालय ने ड्रोन, बॉडी-वॉर्न कैमरों और अन्य आधुनिक उपकरणों से प्राप्त लाइव फुटेज की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए विशेष तकनीकी सेल स्थापित किया है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.