ताजा खबर
Fact Check: बोर्डिंग पास पकड़े कंगारू की तस्वीर आपने भी देखी है? जानें इसके पीछे की हकीकत   ||    Mangal Gochar: मंगल का 7 जून को होगा मित्र राशि सिंह में गोचर, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी 12 रा...   ||    5 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ   ||    ‘लोग विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे’, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने की RCB पर 100 करोड़ का मुकदमा करन...   ||    WTC फाइनल से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया खास प्लेइंग XI का ऐलान, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को भी म...   ||    ‘BCCI को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता…’, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर अरुण धूमल ने क्या क...   ||    Fixed Deposit: FD में पैसा लगाने का है प्लान? निवेश से पहले जानें 5 बातें   ||    अडाणी एयरपोर्ट्स को मिली 750 मिलियन डॉलर की विदेशी फंडिंग, 6 शहरों के हवाई अड्डे होंगे हाईटेक   ||    Share Market Update: शेयर बाजार हरे निशान में खुला, निफ्टी में भी आया उछाल   ||    Weather LIVE 5 June 2025: असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 101 गांव हुए प्रभावित   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: बिहार के समस्तीपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-गाजियाबाद में भी मिल...   ||    Bengaluru Stampede: 11 लोगों के मौत की 4 बड़ी वजह आई सामने, BJP ने सीएम-डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा   ||    दिल्ली-एनसीआर में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी, बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ा है मामला   ||    बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुलिस ने दर्ज की FIR, मगर आरोपी कोई नहीं!   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 05 जून 2025: पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ...   ||    ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन, देखें लिस्ट   ||    पाक के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के मुसलमानों पर की टिप्पणी, सोफिया कुरैशी का नाम लेते ही म...   ||    Explainer: 9 करोड़ के ‘मुल्क’ ने क्यों उड़ाई अमेरिका-रूस की नींद? ट्रंप-पुतिन के बीच सवा घंटे फोन पर...   ||    उड़ानों में चढ़ने-उतरने पर रोक… एयरपोर्ट पर हिरासत में लेंगे, 9 जून से अमेरिका में 12 देशों के लोगों...   ||    ‘बातचीत अच्छी रही लेकिन…’, पुतिन के साथ चर्चा के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?   ||    +++ 

भारतवंशियों ने FBI से की शिकायत कहा, भारत में अमेरिकी धरती से आतंक फैलाया जा रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 15, 2024

मुंबई, 15 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों ने FBI, जस्टिस डिपार्टमेंट और कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली की लोकल पुलिस के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिकी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए किया जा रहा है। इस दौरान हिंदुओं और जैन धर्म के मंदिरों के खिलाफ हेट क्राइम के मुद्दे पर भी चिंता जताई गई। बैठक में करीब 25 भारतीय अमेरिकी नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने कहा, मंदिरों पर अचानक हमले बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से यहां रह रहे भारतीय और भारतवंशी डर में हैं। खालिस्तान समर्थक स्कूलों और भारतीयों की दुकानों के बाहर ट्रक खड़ा कर उन्हें डराने धमकाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का भी जिक्र किया गया, जिसकी स्थापना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की थी। बैठक में बताया गया कि पन्नू के समर्थक अमेरिका में सबसे ज्यादा हिंदू और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने पन्नू की तरफ से बार-बार जारी किए जा रहे भड़काऊ और धमकी भरे भाषणों के खिलाफ एक्शन की भी मांग की। मीटिंग के दौरान भारतीय अमेरिकियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि FBI और पुलिस जैसी एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास को जलाने की कोशिश की थी और डिप्लोमैट्स को खुलेआम धमकी दी थी।

तो वहीं, बैठक में शामिल एक भारतवंशी ने FBI को बताया कि खालिस्तान समर्थक खुलेआम एअर इंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। खालिस्तानी हिंदुओं को टारगेट करने वाले मैसेज बैनर पर लिखकर घूमते हैं। दूसरी तरफ FBI ने कहा कि उन्हें खालिस्तानियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं है। मीटिंग में जस्टिस डिपार्मेंट ने एक वर्किंग ग्रुप बनाने का वादा किया, जो धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का काम करेगा। इस वर्किंग ग्रुप में भारतीय समुदाय से जुड़े कई लोगों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं पिछले कुछ महीनों के अंदर अमेरिका में भारतीयों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस साल शुरुआती 2 महीनों के अंदर अमेरिका में 5 भारतीय छात्रों और 3 भारतीय मूल के लोगों की मौत हो गई। भारतीयों की मौत पर पिछले महीने व्हाइट हाउस ने भी बयान जारी किया था। व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के स्पोक्स पर्सन जॉन किर्बी ने कहा था- नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में स्वीकार नहीं की जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनका प्रशासन इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.