मुंबई, 28 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के गुजरात में एक नाबालिग लड़के ने मौलवी पर उसका रेप करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौलवी मुहम्मद रियाज के खिलाफ दर्ज FIR के मुताबिक घटना 9 और 10 मार्च के दरमियानी रात को हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौलवी ने नाबालिग लड़के को रमजान की दूआओं का बहाना लेकर उसे मस्जिद में बुलाया था। जिसके बाद उसे रात भर वहीं रुकने को कहा गया। लड़के का आरोप है कि मौलवी ने उसे जो खाना दिया उसमें नींद की दवाई मिली हुई थी।
वहीं, लड़के का आरोप है कि मौलवी ने सारी रात उसके साथ कुकर्म किया। लड़के ने बताया कि सुबह 8 बजे जब वो उठा तो उसे पता चला कि उसके साथ गलत हुआ है। FIR में लड़के ने मौलवी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ धारा 377 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हर दिन कम से कम 8 बच्चों को सेक्शुअल एसॉल्ट का सामना करना पड़ता है।