ताजा खबर
बलूच आर्मी ने किया पाकिस्तान के इस शहर पर कब्जा, जवानों को बनाया बंधक   ||    ट्रंप ने चीन को दिया एक और झटका, स्टील के आयात पर 25% से बढ़ाकर 50% किया टैरिफ   ||    काम आई थरूर की कूटनीति, कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान लिया वापस   ||    ‘भारत-पाकिस्तान के बीच मैंने परमाणु आपदा टाली…’, सीजफायर पर ट्रंप ने फिर दिखाया बड़बोलापन   ||    ‘भारत पर हमले का 10 गुना ताकत से मिलेगा जवाब’, शिवसेना सांसद प्रियंका ने पाकिस्तान को दिया चैलेंज   ||    चीन को पीछे छोड़कर आगे निकला भारत, अमेरिका को iPhone एक्सपोर्ट करने के मामले में बना नंबर 1   ||    तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील करो खत्म, सरकार ने इंडिगो को दिया अंतिम मौका   ||    आंधी-बारिश बरपाएंगी कहर! 70 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिगड़ेगा मौसम, I...   ||    ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था जलवा… कौन हैं नेहा भंडारी? जिन्हें आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम...   ||    Weather LIVE 31 May 2025: UP-Bihar में बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम, जानिए लेटेस्ट अपड...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 31 मई 2025: अब्बास अंसारी की विधायकी पर सीजेएम...   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: दिल्ली में कोरोना से हुई 60 साल की महिला की मौत, पूरे देश में बढ़ रहे ...   ||    Fact Check: मनोहरलाल धाकड़ मामले में फर्जी वीडियो और तस्वीरों को किया जा रहा वायरल   ||    31 मई का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोच...   ||    क्रिकेट में रोमांच बढ़ाने के लिए ICC ने बनाए नए नियम, अगले महीने से होंगे लागू   ||    GT vs MI: रोहित या बुमराह नहीं, मुंबई की जीत का ‘साइलेंट हीरो’ निकला ये खिलाड़ी   ||    GT vs MI: बुमराह की कोच जयवर्धने से लड़ाई? वायरल तस्वीरों ने सनसनी मचाई   ||    अडाणी पोर्ट्स ने जारी किया अब तक का सबसे बड़ा बॉन्ड, LIC ने लगाए पैसे   ||    India GDP: FY25 में 6.5% की दर से बढ़ी जीडीपी, चौथी तिमाही में रही 7.4% इकोनॉमी   ||    +++ 

पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम लश्कर आतंकी से मिले, पेरिस ओलिंपिक में नीरज को हराकर जीता गोल्ड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 13, 2024

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिर गए हैं। अरशद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी के साथ मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया है। अरशद ने ये मुलाकात ओलिंपिकि में जीत के बाद की है। लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र की आंतकी सूची में शामिल एक संगठन है। इसका आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सईद है, जिसने मिल्ली मुस्लिम लीग नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। अरशद ने इसी पार्टी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी हारिस डार से मुलाकात की है। वीडियो में आतंकी डार ने गोल्ड मेडल जीतने पर अरशद नदीम की जमकर तारीफ की। डार ने कहा कि नदीम की जीत पर पूरे मुस्लिम समुदाय को फक्र है।

पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तानी सरकार ने एक करोड़ रुपए और एक नई ब्रांडेड कार गिफ्ट की है। अरशद पाकिस्तान के इतिहास में एथलेटिक्स में ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। अरशद को ये इनाम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने दिया है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अरशद के गांव जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही अरशद को मरियम नवाज ने कैश प्राइज और कार की चाबी सौंपी। पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरशद के पिता मजदूर हैं। टेलेंट देख गांव लोगों ने अरशद की ट्रेनिंग के लिए चंदा इकट्‌ठा किया। पेरिस ओलिंपिक में अरशद की सीधी टक्कर भारत के नीरज चोपड़ा से थी। नीरज सिल्वर लेकर आए हैं। इस ओलिंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका इतिहास रचा है। इससे पहले नॉर्ने के एथलीट थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में 90.57 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दें, आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। 2018 में अमेरिका के गृह विभाग ने मिल्ली मुस्लिम लीग और उससे जुड़े नेताओं को ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। इसमें हारिस डार भी शामिल था। हारिस पर लश्कर की आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वो लश्कर के स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ता के तौर पर भी आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.