रूस ने किया 250 यूक्रेनी सैनिकों को मारने का दावा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 5, 2023

मुंबई, 5 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस ने डोनटेस्क इलाके में यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम करने का दावा किया है। रूसी सेना ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन के 250 सैनिकों को मारा है और 16 टैकों और कई सैन्य वाहनों को तबाह किया है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने टेलीग्राम चैनल पर बताया की दुश्मन की तरफ से 4 जून को बड़ा हमला लॉन्च किया गया था, जिसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। यूक्रेन की तरफ से रूस के इस दावे पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। यूक्रेनी सेना के अधिकारी ने सिर्फ ये कहा कि वो लुहांस्क और डोनटेस्क में रूस के कब्जे को पूरा होने से रोकने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। रूस के 23 हमलों को नाकाम किया गया है।

वहीं, रूस ने बताया है कि यूक्रेनी सेना पर हमले के दौरान लड़ाई के मैदान में खुद चीफ ऑफ स्टाफ वैलेरी गैरिसिमोव मौजूद थे। साथ ही, रूस के दावे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शाम को दिए गए संबोधन में भी कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने सिर्फ ये कहा कि यूक्रेन हमले के लिए तैयार है। दरअसल, काफी समय से यूक्रेन के रूसी सेना पर बड़ा अटैक करने की तैयारियों की बात कही जा रही है। इसके लिए यूक्रेनी सैनिकों को अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में बने हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव समेत दूसरे शहर पर मिसाइलें बरसा रहा है। इसके बदले में यूक्रेन ने भी रूस की सीमा वाले इलाकों में हमले करने शुरू कर दिए हैं। अब लड़ाई रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र में पहुंच चुकी है। हमलों से रूस के लोगों में वैसी ही दहशत बैठ गई है, जिससे कीव के लोग 15 महीने से गुजर रहे हैं। यूक्रेन के हमलों में वो क्षेत्र भी शामिल हैं, जो रिहायशी हैं। सीमा से करीब 10 किमी दूरी पर स्थित 40,000 की आबादी वाला शेबेकिनो शहर को यूक्रेनी हमलों से सबसे ज्यादा खतरा है। इस पर मॉस्को के खिलाफ मिलिशिया गुटों ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसके चलते रूसी सैनिकों को बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। उसके जवान लगातार लोगों को निकाल रहे हैं। यह कस्बा अब वीरान है। 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.