कार्तिक आर्यन आएंगे नजर म्यूजिकल लव सागा 'सत्यनारायण की कथा' में

June 24, 2021 

 

कार्तिक आर्यन के फैंस काफी समय से बहुत  परेशान है। पहले उन्हें धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर किया गया और उसके बाद खबर आयी की वह आनंद एल राय की अगली फिल्म का हिस्सा भी अब नहीं रहे। ऐसे में हर कोई उनके करियर ग्राफ को  सुशांत सिंह राजपूत से कम्पयेर कर रहा है। फाइनली आज उनके फैंस को मिली खुश खबरी जब कार्तिक ने अपनी नयी फिल्म 'सत्यनारायण की कथाकी खबर अपने फैंस के साथ शेयर की। 

 

कार्तिक ने फिल्म की डिटेल्स को लेकर एक बहुत ही सोलफुल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक कहानी मेरे दिल के करीब #सत्यनारायण की कथा , एक ख़ास फिल्म ख़ास लोगों के साथ। “

 

फिल्म को समीर विद्वन्स डायरेक्ट करेंगे। यह समीर की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। समीर को उनकी 2019 में आयी मराठी फिल्म आनंदी गोपाल के लिए जाना जाता है जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। यह फिल्म कार्तिक की साजिद नाडियाडवाला के साथ पहली फिल्म होगी।फिल्म को साजिद नाडियाडवालाशरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा प्रोडूस कर रहे है। 

 

यह एक म्यूजिकल लव सागा है। फीमेल लीड को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गयी है। फिल्म की शूट इस साल के अंत में शुरू होगी और 2022 में फिल्म रिलीज़ होगी। 

 

वर्कफ़्रंट परकार्तिक अब राम माधवानी की फिल्म 'धमाकामें मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2014 में आयी फिल्म ' टेरर लाइवका रीमेक है। फिल्म में कार्तिक एक जर्नलिस्ट के रोल में नजर आएंगे जो रियल टाइम में एक बम ब्लास्ट की रिपोर्टिंग करता है। 

 

इसके साथ साथ वह अनीस बाज़मी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ किआरा अडवाणी और तब्बू नजर आएंगे। फिल्म प्रियदर्शन की फिल्म 'भूल भुलैयाका सीक्वल है।

Posted On:Thursday, June 24, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.