हर्षवर्धन कपूर बने MensXP मैगज़ीन के जून इशू के डिजिटल कवर स्टार

Mumbai, June 28 2021  हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड के  सबसे फैशनेबल परिवार का हिस्सा है। उनके पापा अनिल कपूर अपने झक्कास फैशन स्टाइल के लिए जाने जाते है , उनकी एक बहन (रिया कपूरकमाल की स्टाइलिस्ट है और दूसरी बहन (सोनम कपूरके फैशन सेंस के चर्चे दुनिया भर में है। इस वजह से हर्षवर्धन के जीन्स में फैशन कूट कूट कर भरा है। वह बने MensXP मैगज़ीन के जून इशू के डिजिटल कवर स्टार। 

 

कवर पेज शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा, "मैंने अपने आप को खुद स्टाइल किया है विनीत मखीजा की मदद के साथ। MensXP मैगज़ीन के कवर के। लिए रोहन श्रेष्ठा के साथ शूट करके बहुत मजा आया। “

 

हर्षवर्धन इस कवर पेज पर काफी कूल नजर  रहे। है उनको देखकर साफ़ पता चलता है कि स्टाइलिश होना उनके खून में है। ऐसा इस मैगज़ीन के लिए पहली बार हुआ है की टैलेंट ने खुद ही अपने  आप को स्टाइल  किया हो और वह भी अपने खुद के कपड़ो के साथ। 

 

हर्षवर्धन ने फिल्म 'मिर्ज़्यासे अपना डेब्यू किया था और उन्हें उनके स्नीकर कलेक्शन के लिए जाना जाता है। वह अपने सोशल मीडिया पर कई बार अपना स्नीकर कलेक्शन दिखाते है और उनके फैंस वह देखकर हैरान हो जाते है। 

 

 वर्कफ़्रंट परउन्हें अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स की अन्थोलोजी  वेब सीरीज 'रेमें देखा गया।  वह चार कहानियों में से एक के लीड है। उनकी कहानी का नाम है 'स्पॉटलाइटजिसे वसन बाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हर जगह हो रही है। 

 

इसके बाद वह अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले है जिसमे वह लीड  रोल में नजर आएंगे। फिल्म को अभिनव की ऑटोबायोग्राफी %3A ' शॉट एट हिस्ट्री %3A माय ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलिंपिक गोल्ड एंड बियॉन्डसे एडाप्ट किया जा रहा है।

Posted On:Monday, June 28, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.