डायरेक्टर आनंद तिवारी और अभिनेत्री अंगीरा धार बंधे शादी के बंधन में

June 26, 2021

 

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। या यूँ कहे सीक्रेट शादियों का सीजन। अभी कुछ समय पहले ही अभिनेत्री यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धार ने अपनी शादी की खबर से सबको हैरान किया था। और अब उनके बाद एक और शादी की खबर बहार आयी है। कमांडो 3 की अभिनेत्री अंगीरा धार और बंदिश बैंडिट्स के डायरेक्टर आनंद तिवारी शादी के बंधन में बांध गए है। 

 

अंगीरा ने अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "30 अप्रैल 2021 को आनंद और मैंने हमारे परिवारकरीबी दोस्त और भगवान् को साक्षी मानते हुए अपनी दोस्ती को शादी में बदल लिया। अब जब धीरे धीरे ज़िन्दगी अनलॉक हो रही है हम हमारी ज़िन्दगी की यह बड़ी ख़ुशी आप सब लोगों के साथ अनलॉक करना चाहते थे। "

 

अंगीरा ने एक और पिक्चर शेयर की जिसमे वह और आनंद अपनी शादी की सेरेमनी में काफी खुश नजर  रहे है। 

 

आनंद अंगीरा दोनों फिल्म लव पर स्क्वायर फुट के सेट पर मिले थे। फिल्म डायरेक्टर के तौर पर आनंद की पहली फिल्म थी और उसमे अंगीरा लीड एक्ट्रेस थी। इनकी प्रेम कहानी उस फिल्म के सेट से शुरू हुई और फाइनली 30 अप्रैल 2021  को दोनों शादी के बंधन में बांध गए। 

 

यह खबर उनके चाहने वालो और उनके दोस्तों के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था। जैसे ही उन्होंने शादी की फोटो शेयर कीउनकी टाइम लाइन पर लोगों ने बधाई के मैसेज देना शुरू कर दिया। 

 

हम भी दोनों को ढेरो बधाई देते है।

Posted On:Saturday, June 26, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.