Dev uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर आप भी करें राशिनुसार ये उपाय, भगवान विष्णु रहेंगे सदैव साथ !

Photo Source :

Posted On:Friday, November 4, 2022

देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हैं और इस दिन के बारे में मान्यता हैं कि, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को 4 महीने बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आए थे और उसके बाद से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं । आज हम आपको आपकी राशिनुसार कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे की आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी । तो आइए जानते हैं इसके बारे में ।

राशिनुसार भगवान विष्णु को करें ऐसे प्रसन्न

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इससे अगर आपके उपर कोई कर्ज है तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा.

वृष राशि
वृष राशि वालों को इस दिन पंजीरी का लड्डू भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है, इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को देवउठनी एकादशी के दिन मां तुलसी को घी का दीपक जलाएं और कच्चा दूध अर्पित करें, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कंकधार स्त्रोत का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होगी.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भगवान विष्णु का जलाभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भगवत गीता का पाठ करना चाहिए, इससे नौकरी संबंधित समस्याएं दूर होंगी.

तुला राशि
तुला राशि वालों को पीले फूल और बेसन के लड्डू भोग लगाना चाहिए. इससे मानसिक और शारीरिक संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को विष्णु चालिसा का पाठ करना चाहिए, इससे उनके जीवन हमेशा तरक्की का मार्ग खुलेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दिन दान करना बेहद शुभ फलदायी साबित होता है, इससे आपके जीवन में कभी तंगी नहीं आएगी.

मकर राशि 
मकर राशि वालों को इस दिन इस दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है, इससे उनके ऊपर कभी दुख का साया नहीं आएगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दिन तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाना चाहिए, इससे आपकी विवाह संबंधित समस्याएं दूर होंगी.

मीन राशि
मीन राशि वालों को इस दिन भगवान विष्णु की आरती करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे आपके जीवन में रोग संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएंगी


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.