Posted On:Tuesday, April 13, 2021
चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो में एक व्यक्ति दिन के उजाले में एक महिला को कई बार चाकू मारता हुआ दिख रहा है। एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक हिंदू महिला की हत्या की ऐसा दावा वीडियो के साथ किआ जा रहा है | “कश्मीर तो दूर की बात है। अब दिल्ली का हाल भी कश्मीर जैसा होता जा रहा है। लव जिहाद का विरोध करने वाली महिला की चाकुओं से गोदकर खुलेआम हत्या कर दी जाती है। वहां के लोग देखकर निकल जाते हैं। कोई उसे बचाता नहीं यही डर हिंदुओं की बर्बादी का कारण बनेगा” | यह बात वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है | तब ट्विटर पर वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी रोहिणी का एक ट्वीट मिला। ट्वीट में साफ लिखा गया था कि ये एक पति का अपनी पत्नी को मारने का मामला है जिसमें हरीश उम्र ४५ ने अपनी पत्नी नीलू (उम्र ४०) को चाकू से मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों एक ही समुदाय के हैं। लव-जेहाद वाली बात नहीं है। मामला रोहिणी विजय विहार का है जहां हरीश मेहता नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी नीलू मेहता की बेरहमी से पिटाई कर १० अप्रैल की रात मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली के रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल से बात करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि घटना में किसी तरह की सांप्रदायिक की बात नहीं है। पति और पत्नी दोनों एक ही धर्म के हैं। उनके घर के बाहर यह घटना हुई थी। घटना के बाद नीलू को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कहा है कि पूछताछ के दौरान मेहता ने खुलासा किया कि उसने हाल ही में नीलू से शादी की थी। वो सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था। वह पत्नी से काम बंद करने और घर की देखभाल करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मेहता को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है।
बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिवाली के मौके पर इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी 9 दिन की छुट्टी, CEO ने लिखा खास ईमेल
13 अक्टूबर का इतिहास : इतिहास में 13 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएँ
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
15 अक्टूबर का इतिहास: कलाम का जन्मदिन, एयर इंडिया की शुरुआत और नोबेल शांति की गूंज
Pakistan-Afghanistan War 2025: कौन हैं अफगानिस्तान के वो 3 खिलाड़ी? जिनकी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में हुई मौत
WWE में ‘शर्मनाक’ हार के बाद कौन होगा Roman Reigns का अगला चैलेंजर? ये 3 स्टार्स बढ़ाएंगे ट्राइबल चीफ की टेंशन!
कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की हुई थी मौत, जानें 18 अक्टूबर का इतिहास
Petrol Diesel Price Today, 13 October 2025: इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का भाव
अमित शाह का बड़ा एलान- पुलिस को भी मिलेगी कमांडो जैसी मॉडर्न ट्रेनिंग, अयोध्या बनेगा नया NSG हब
सम्राट चौधरी 10वीं पास है या नहीं, प्रशांत किशोर ने उठाए डिप्टी CM के एफिडेविट पर सवाल
दिमागी बुखार से 23 की मौत, 3 साल का बच्चा हुआ संक्रमित, जानें कितनी खतरनाक है बीमारी?
Kaalchakra: धनतेरस पर इस समय खरीदारी करने से होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ मुहूर्त
फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...
Aaj ka Panchang: आज धनतेरस पर बन रहा है ब्रह्म-इन्द्र योग का संयोग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें ...
Aaj Ka Rashifal: आज धनतेरस पर चमकेगा इन 4 राशियों की किस्मत का सितारा, पढ़ें 18 अक्टूबर 2025 का राशि...
फैक्ट चेक: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चे की मदद करते कुत्ते का ये वीडियो AI का कमाल है
Aaj Ka Rashifal: धनतेरस से पहले आज इन 3 राशियों को लाभ होना पक्का, पढ़ें 17 अक्टूबर 2025 का राशिफल
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer